हिमाचल कांग्रेस ने दिल्ली AICC भेजी वोट चोर गद्दी छोड़ सिग्नेचर अभियान की प्रतियां

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ खड़ी है और भाजपा के लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने के खिलाफ प्रदेश में चला हस्ताक्षर अभियान बहुत ही सफल रहा हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने वोट चोर,गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का एक लाख का जो लक्ष्य प्रदेश कांग्रेस को दिया था उस लक्ष्य को पार करते हुए एक लाख 43 हजार हस्ताक्षर एआईसीसी को भेजे गए हैं।

अब केंद्रीय आलाकमान देशभर में चले कांग्रेस के इस अभियान के हस्ताक्षर देश के राष्ट्रपति को देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में प्रदेश कांग्रेस ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है इसके लिए वह कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रदेश के लोगों का आभार भी व्यक्त करती हैं।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर हस्ताक्षरों के दस्तावेज के एक विशेष वाहन को राजीव भवन से एआईसीसी नई दिल्ली के लिये रवाना किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बोल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन कर रही हैं। कांग्रेस देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने देश में चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास किया है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के सामने जो वोट चोरी के प्रमाण रखें हैं वह बहुत ही ठोस है और इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान बहुत ही सफल रहा हैं। सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा कई गुटों में बटी हई है और सभी गुट अपने अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के हितों के प्रति संवेदनशील नही हैं। उन्होंने भाजपा के पांच पांडवों के कथन पर कहा कि पांडवों ने अपने अधिकार व न्याय के लिये लड़ाई लड़ी थी,जबकि प्रदेश में भाजपा नेता अपने अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बोल

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले तथ्यों के साथ देश के सामने रखे हैं। चुनाव आयोग को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग का बचाव करने में जुटी हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक कांग्रेस पार्टी के ही नेता नही है वह देश में नेता प्रतिपक्ष और बहुत बड़ी जिम्मेदारी के पद पर बैठे हैं, ऐसे में उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज नही किया जा सकता। हरियाणा विधानसभा चुनावों के बारे में जो तथ्य राहुल गांधी ने देश के सामने रखे हैं, उनकी चुनाव आयोग को पूरी निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए।

ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर के बोल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश मे वोट चोरी का मामला बहुत ही संगीन अपराध है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे तथ्यों के साथ हरियाणा विधानसभा चुनावों में वोट चोरी के प्रमाण देश के सामने रखें हैं।

चुनाव आयोग निष्पक्ष ढंग से इसका कोई भी जवाब नहीं दे रहा है। इससे साफ है कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि आयोग को इस पर तुरंत कार्यवाही कर अपनी गिरती साख को बचाना चाहिए।

ये रहे उपस्तिथ

इस दौरान शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,शिमला नगर निगम के पार्षदगण, पूर्व पार्षद,राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : कांगड़ा में 11 नवंबर को होंगे इंटरव्यू

हिमख़बर डेस्क विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले...

लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानियां

लंज कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य...

प्रदेश की 19 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को मिलेंगे नए स्मार्टफोन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द...

फिर चर्चा में हिमाचल की ये जेल, अब मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी हुआ फरार

सिरमौर - नरेश कुमार राधे हिमाचल प्रदेश की नाहन जेल...