सोलन – रजनीश ठाकुर
पुलिस जिला बद्दी ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए रोपड़ पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया।
पुलिस ने पंजाब के साथ लगते क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर नाके लगा कर सभी प्रकार के वाहनों की चैंकिग की गई। इस दौरान लगभग 270 गाड़ियों को चैक किया गया तथा मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत 15 चालान भी किए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक बद्दी रमेश शर्मा ने कहा कि अबैध कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए भविष्य में भी संयुक्त रूप से पंजाब व हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर नाकाबंदी जारी रहेगी ।

