हिमाचली युवाओं के लिए अच्छी खबर, वन निगम में इतने पदों पर निकलने वाली है भर्ती

--Advertisement--

वन निगम में होगी 100 वन वीरों की भर्ती, सभी कर्मचारियों को मिलेगी DA की एक और किस्त।

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार वन निगम में 100 वन वीरों की नियुक्ति करने जा रही है। यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम की 214वीं बैठक में लिया गया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निगम के डिपो में रखी ईमारती लकड़ी के निस्तारण में तेजी लाएं ताकि लकड़ी खराब न हो।

साथ ही, वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के पहले चरण की मंजूरी के बाद पेड़ों की कटाई के लिए वन मंडल अधिकारियों और निगम के अधिकारियों को शक्तियां देने पर विचार करने को कहा, ताकि यह प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार एफसीए मंजूरी मिलने के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने निगम को दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने, उनके खिलाफ वसूली करने और भविष्य की निविदाओं में उन्हें भाग लेने से रोकने के निर्देश दिए।

निगम ने पिछले तीन वर्षों में लाभ कमाया है: वित्त वर्ष 2021-22 में 2.17 करोड़ रुपये, 2022-23 में 8 करोड़ रुपये, और 2023-24 में 10.04 करोड़ रुपये।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने निगम के कर्मचारियों के लिए 400 रुपये दैनिक वेतन की बढ़ोतरी की स्वीकृति दी है। सभी कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2024 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की एक और किस्त दी जाएगी।

दो साल का अनुबंध पूरा करने वाले 80 कर्मचारियों को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल मानसून के दौरान शिमला में 618 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए, जिनकी लकड़ी बेचकर 2.50 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...