हिमलैंड पब्लिक हाई स्कूल धुलारा ने धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह

--Advertisement--

चम्बा/सिहुंता – अनिल संबियाल

अनिल संबियाल जिला चम्बा के हिमलैंड पब्लिक हाई स्कूल धुलारा का वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह वड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस वितरण समारोह में धुलारा कस्बे के समाजसेवी सोनी मार्ट के मालिक रमेश सोनी ने वतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस वितरण समारोह में मुख्यतिथि की धर्मपत्नी सुविना सोनी भी विशेषरूप में उपस्थित रही।

गोरतलब हो की आज दिनांक 04 जनवरी 2025 जिला चम्बा के धुलारा कस्बे में हिमलैंड पब्लिक हाई स्कूल धुलारा जो की पिछले 22 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है ने आज विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक वितरण समारोह वड़ी धूमधाम से मनाया। इस मोके पर धुलारा कस्बे के समाजसेवी एवं सोनी मार्ट के मालिक रमेश सोनी ने अपनी धर्मपत्नी सुविना सोनी सहित वटर मुख्यतिथि शिरकत की व विद्यालय प्रबंधन को 21000/- रुपय की धनराशि सप्रेम भेंट की।

वताते चले की इस वितरण समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विधालय के छात्र छात्राओं द्वारा वर्तमान में समाज में बढ़ रहे नशे के दुशप्रभाभो के वारे में भी संदेश दिया। विद्यालय के मुख्यध्यापक पवन गोस्वामी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी व मुख्यध्यापक ने कहा की हमारे विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं हैं जो की हर वर्ष 95% से ऊपर अंक विद्यालय का नाम रोशन करते है।

मुख्यध्यापक पवन गोस्वामी ने कहा की हिमलैंड पब्लिक हाई स्कूल धुलारा के अनामिका महाजन सपुत्री अंकु महाजन ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दंशवी कक्षा में 97% अंक लेकर बोर्ड मेरिट में 17वा रैंक लेकर विद्यालय का नाम चमकाया है।

पवन गोस्वामी ने ये भी कहा की विद्यालय के रहे पूर्व छात्र मनस्वी महाजन सपुत्री बलराम महाजन, रवि वर्मा सपुत्र रंगी लाल जिन्होंने नीट क्वालीफाई करके आज MBBS के रूप में अपनी स्टडी कर रहे है और रूहानी शर्मा सपुत्री वीरेंद्र शर्मा मोतला गांव से जो की नर्सिंग ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाए दें रही है।

पवन गोस्वामी ने ये भी बताया की हमारा एक पूर्व छात्र विनायक शर्मा सपुत्र दीपराज शर्मा सेना में CDS पास करके अपनी ट्रेनिंग कर रहा है। पवन गोस्वामी ने ये भी वताया की हमारी एक छात्रा आकांक्षा भारद्वाज सपुत्री अशोक भारद्वाज जो की धर्मशाला रोपवे में एक मात्र लड़की अपनी इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाए दें रही है। पवन गोस्वामी ने ये भी वताया की उमा भारती सपुत्री कमल शर्मा जो की HPU शिमला में टॉपर है।

इस मोके पर सैंकड़ो अभिभावकों के साथ मोहिंदर सिंह, सेवानिर्वित तहसीलदार, करनेल सिंह, सेवनिर्वित खंड शिक्षा अधिकारी, सुरिंदर महाजन पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान धुलारा राजीव महाजन व्यापार मंडल प्रधान धुलारा विनोद शर्मा जगदीश रनोट ओम प्रकाश रंगी लाल बलदेव सिंह प्रेम सिंह चैन सिंह राणा अंकु महाजन सुरेश कुमार व क़ृषि उपज मंडी चम्बा के सदस्य नसीब राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...