हिमफेड पेट्रोल पंप घोटाला: हिमाचल सरकार ने एसपी शिमला की अध्यक्षता में गठित की एसआईटी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग में जगेड़ी हिमफेड पेट्रोल पंप में हुए करीब 1.30 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए सरकार ने विशेष जांच दल(एसआईटी) का गठन कर दिया है। सोमवार को प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने एसआईटी के गठन के आदेश जारी किए हैं।

एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसपी क्राइम वीरेंद्र कालिया, अतिरिक्त एसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर व डीएसपी सिटी शिमला मंगत राम को सदस्य बनाया गया है। एसआईटी पेट्रोल पंप घोटाले की पेशेवर और निष्पक्ष जांच करेगी।

साथ ही एसआईटी मामले की विस्तृत व तेजी से जांच सुनिश्चित करेगी और समय-समय पर इसकी प्रगति के संबंध में पुलिस मुख्यालय को सूचित करेगी। टीम मामले की वित्तीय संलिप्तता के एंगल से भी जांच करेगी। संलिप्तता या गबन पाए जाने की स्थिति में आरोपी के बैंक खाते, संपत्ति सीज करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

जगेड़ी हिमफेड पेट्रोल पंप में घोटाले की  शिकायत हिमफेड की ओर से पुलिस थाना ठियोग में दर्ज करवाई गई है। ठियोग के जगेड़ी में तैनात मार्केटिंग इंचार्ज मूलराज और क्लर्क सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

तीन साल पहले खुला था हिमफेड का पेट्रोल पंप

ऊपरी शिमला के ठियोग में पहले एकमात्र पंप हुआ करता था, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। करीब तीन साल पहले हिमफेड ने जगेड़ी के पास पंप का निर्माण किया और लोगों को इसकी सुविधा मिलने लगी।

शहर से बाहर होने के कारण पंप पर तेल भरवाने वालों की भीड़ भी उमड़ने लगी। हालांकि यह पंप पिछले कई दिन से सप्ताह में एक से दो बार बंद भी रहा, जब यहां तैनात कर्मियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गाड़ी नहीं आई, लेकिन उस समय पंप की विभागीय जांच चल रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...