हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत नारा लेखन प्रतियोगिता में नन्हे – मुन्नों ने बिखेरे अपनी कूची से रंग

--Advertisement--

हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत नारा लेखन प्रतियोगिता में नन्हे – मुन्नों ने बिखेरे अपनी कूची से रंग

हिमखबर डेस्क

आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 14 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक आयोजित किए जा रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिन्दी हमारी शान हिन्दी हमारा मान- विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यार्थियों ने विविध रंगों का प्रयोग करते हुए कूची के माध्यम से कोरे कागज पर हिंदी भाषा से संबंधित नारे लिखे हुए चित्रित किये। जिसमें कक्षा- आठवीं के प्रियांश डोगरा ने प्रथम , रिदम अग्निहोत्री ने द्वितीय और इरिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री सुनील चौहान जी ने बताया कि चित्रकला भी विचारों की अभिव्यक्ति का एक शानदार माध्यम है अतः चित्रकला को अधिक से अधिक महत्व दिया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थी अपने भावों को मुक्त रूप से अभिव्यक्त कर सके।

उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में अधिकाधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया और पखवाड़े में आयोजित की जाने वाली समस्त गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...