हारचकियाँ में मनाई हनुमान जयंती

--Advertisement--

Image

लंज, निजी संवाददता

32 मील रानीताल मार्ग पर हारचकियाँ के समीप स्थित हनुमान मंदिर में महावीर बजरंगी हनुमान जी का जन्मदिन मनाया गया । कोरोना के पहरे के बीच लोग अपने आराध्‍य देव की पूजा की , कोविड़ नियमों का पालन करते हुए सुबह से हनुमान चालीसा,अभिषेक व हवन के साथ पूजा अर्चना की गई ।

हनुमानजी की आराधना से दूर होती है विपत्ति

वहीं आपको बता दे कि हनुमानजी का जन्‍म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा दिवस मंगलवार को हुआ था। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की अवधारणा से ओतप्रोत बजरंबली मंगलवार को अवतरित होकर सदैव अमंगलकारी तत्वों का विनाश कर सिर्फ मंगल ही करते हैं।

पलक झपकते निर्णय लेने और लिये गये निर्णय को कार्यान्वित करने की प्रेरणा यदि लेनी हो तो हनुमान से बेहतर अन्य नहीं दिखता। जयोतिष के दृष्टिकोण से किसी भी क्रूर ग्रह की दशा में (विशेषकर शनि,राहु,केतु) इनकी विशेष आराधना महाफलदायी मानी गई है।

रामभक्त हनुमान को यदि शुक्लपक्ष के मंगलवार से आरंभ कर इक्कीस दिन तक लगातार पूर्ण आस्था के साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनाया जाय तो निश्चित रूप से बिगड़ते काम बनने लग जाते हैं।किसी समस्या के निवारण हेतु यह काम्य प्रयोग फलदायी है।इसके अतिरिक्त हनुमान बाहुक, बजरंग बाण या हनुमान चालीसा के पाठ से भी रोग निवारण अथवा शत्रु संहार तक संभव है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चिट्टा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

पसीने से तकदीर लिख रहे हिमाचल के किसान, सरकार भी रख रही पूरा ध्यान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में...

हिमाचल में चुनाव के चलते लीट, पैट टला अब जून में होंगी प्रवेश परीक्षाएं; आवेदन तिथि भी बढ़ी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों...

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...