हादसा: ट्रक की जोरदार टक्कर से आम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिरा

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब/अनिल शर्मा :-

राजा का तालाब मेन बाजार में ज्वाली रोड़ पर सोमवार देर रात एक ट्रक की जोरदार टक्कर से आम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। गनीमत यह रही कि भरे बाजार में दुकानों व रिहायशी मकानों के किनारे खड़े उक्त आम के पेड़ के गिरने से किसी को कोई जानी माली नुकसान नहीं हुआ।

सोमवार देर रात ट्रक न.एचपी 73ए- 0416की जोरदार टक्कर से जड़ सहित उखड़े पेड़ की वजह से एक दुकान के शेड को नुकसान हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की स्पीड तेज थी। ऐसे में ट्रक के आम के पेड़ के साथ टकराने व गिरने से जोर की आवाज उतपन्न हुई।

लोगों के अनुसार अगर दुकानें खुली होती और दिन का समय होता तो कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था।ऐसे में किसी प्रकार का जानी माली नुकसान भी हो सकता था। ट्रक की वजह से शेड के हुए नुकसान को देखते हुए दुकान मालिक व ट्रक चालक ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया।

इस विषय में किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...