हादसा: कार के नाले में गिरने से 2 की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

अप्पर शिमला की ननखड़ी तहसील में हुए एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय पेश आया जब एक आल्टो कार (एचपी 06बी-3071) खरेला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे पंजा नाले में जा गिरी।

कार में 2 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकोंं की पहचान सतपाल (42) पुत्र मोहन लाल और नित्या नंद (38) पुत्र केवल राम निवासी खडेला तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है। उक्त दोनों बागवान बताए जा रहे हैं।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस को हादसे की सूचना मिली तो एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद शवों को नाले से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...