हाईकोर्ट के सिटिंग जज से हो पुलिस पेपर लीक मामले की जांच- प्रदेश कांग्रेस महासचिव

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां ने विधानसभा शाहपुर के सभी अधिबक्ताओ के साथ बैठक में भाग लिया। जिसमे पठानियां ने प्रदेश सरकार को जम कर लताड़ा।

पठानियां ने कहा की आज प्रदेश की भापजा सरकार केंद्र की भाजपा सरकार और बाहरी राज्यो की भाजपा सरकारों की कठपुतली बन कर रह गयी है। क्योंकि प्रदेश में युवाओं को विरोजगारी की मार पड़ रही है।

दूसरी तरफ भाजपा सरकार प्रदेश में खाली पदों को भरने के लिए युवाओं से आवदेन मांग कर पैसे ऐंठ रही है। जब पेपर देने की बात आ रही है तो, भाजपा सरकार के अधीन ही एक गिरोह आवेदकों से पैसे की मांग करके उनको टेस्ट में आया पेपर को लीक किया जा रहा है। जिससे प्रदेश की युवाओं और युवतियों से बहुत बड़ा छल किया जा रहा है।

ये एक मौका नही है? पहले भी प्रदेश में ऐसा घिनौना काम हो चुका है, लेकिन सरकार लीपापोती करके मामलों को दबाती रही है। इस बार पुलिस के टेस्ट का पेपर लीक होना बड़े ही शर्म की बात है।

पठानियां ने कहा कि हम सरकार को पुलिस पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की मांग करते है। क्योंकि जिन पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से पेपर लीक हुआ है, उन अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

युवा कांग्रेस पेपर लीक मामले में भूख हड़ताल पर बैठी है। कांग्रेस पार्टी का उनको पूरा समर्थन है। उन्होंने बताया जब तक सरकार पेपर लीक मामले की जांच सिटिंग जज को नहीं दे देती है, तब तक कांग्रेस भी चुप नही बैठेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले 75 हजार से अधिक परिवारों के साथ खिलवाड़ किया है। खासकर उन बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फिरा है, जिन्होंने दिन रात मेहनत करके परीक्षा पास कर ली थी।

पुलिस की परीक्षा का पर्चा ही जब लीक हो रहा है। ऐसे में दूसरे विभागों की परीक्षा में पारदर्शिता की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा इससे पहले जेओए आइटी का पेपर भी लीक हुआ है। उन्होंने कहा हजारों छात्रों से बात हुई है। युवाओं ने कहा सीबीआइ पर विश्वास नहीं रहा। इसलिए अब न्यायिक जांच की मांग कर रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...