हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर में SP शालिनी अग्निहोत्री द्वारा यातायात नियमों पर व्याख्यान

--Advertisement--

हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर में SP शालिनी अग्निहोत्री द्वारा यातायात नियमों पर व्याख्यान

शाहपुर – नितिश पठानियां 

आज हाईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन मे जिला सुपरिटेडेट ऑफ पुलिस शालिनी अग्निहोत्री द्वारा लॉ विभाग के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम और भारत में मोटर वाहन कानून के विकास 2019″* पर अपना अनुभव साँझा किया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक दुष्यंत कायस्था चेयरमैन रमन कायस्था प्रधानाचार्य डॉक्टर अर्जुन कुमार डीन एकेडमिक नरेश शर्मा HOD लॉ डॉक्टर अनुपम मन्हास मौजूद रहे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट डॉक्टर अनुपम मन्हास द्वारा की गई मुख्य अतिथि S.P. शालिनी ने गाडी चलाते समय किन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए, पर विस्तार से चर्चा की l

उन्होंने बताया कि एक आदमी सिर्फ खुद के लिए जिम्मेदार नहीं है बल्कि उसकी जिम्मेदारी समाज और सरकार दोनों के लिए है। उन्होंने ये भी बताया कि ये जो नियम कानून है उनका उचित पालन होना चाहिए हमेशा सीट वेल्ट का प्रयोग करे।

फुटपाथो पर सन्भलकर चले Lane jumping से बचें गति सीमा का ध्यान रखे कभी शराब पी कर वाहन न चलाए। यातायात संकेतो और नियमो को बनाए रखे हमेशा हेलमेन्ट का प्रयोग करें ।

उन्होंने आगे बताया कि इस अधिनियम में विभिन्न अपराधों के लिये दंड को बढ़ाया गया है। उदाहरण के लिये शराब नशे में वाहन चलाने पर अधिकतम दंड 2,000 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है।

रोड नियमो को जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की नहीं है बल्कि समाज की भी है उन्होंने आगे बताया कि पब्लिक और पुलिस ratio बहुत कम है अगर मोटर वाहन मैन्युफैक्चरर मोटर वाहनों के निर्माण या रखरखाव के मानदंडों का अनुपालन करने में असफल रहता है तो अधिकतम 100 करोड़ रुपए तक का दंड या एक वर्ष तक का कारावास या दोनों दिये जा सकते हैं।

अगर कॉन्ट्रैक्टर सड़क के डिज़ाइन के मानदंडों का अनुपालन नहीं करता तो उसे एक लाख रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि पैदल यात्री दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और उनका insurance नहीं हैं तो उनको नैशनल मोटर वीइकल फंड के द्वारा लाभ दिया जाएगा ।

अन्त में विद्यार्थियों द्वारा कुछ प्रश्न पूछे गए जिसका अतिथि ने बडे सरल तरीके से उत्तर दिया अंत मे उन्होने छात्रों को,जो UPSC aspirants हैं, उनकी शिक्षा ,दैनिक दिनचर्या, टाइम् मैनेजमेंट, के बारे में बताया तथा सोशल मीडिया का कम से कम इस्तेमाल करना ।

मुख्य अतिथि बताया कि विद्यार्थी को कोई ना कोई खेल गतिविधि में भाग लेना चाहिए मस्तिष्क विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो सके। अंत में मुख्य अतिथि को महाविधालय के प्रबंधक निदेशक द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...