हस्ताक्षर ना करने पर युवकों ने प्रधान व पत्नी की कर दी पिटाई,पढ़े पूरा मामला

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

ऊना जिले से सामने आया है,जहां कागज़ पर साइन ना करने के लिए गांव के युवकों ने पंचायत प्रधान के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आई प्रधान की पत्नी को भी इन युवकों ने नहीं छोड़ा।

मामला जिले की ग्राम पंचायत लोअर बसाल से सामने आया है,इस पूर विवाद को लेकर पंचायत प्रधान ने मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत सौंपी है।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोअर बसाल के प्रधान संदीप कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात को वह अपने घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ युवक वहां आ पहुंचे और क्रशर बंद करवाने को लेकर आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे।

प्रधान ने आगे बताया कि उन्होंने युवकों को सुबह पंचायत घर में दस्तावेज देखने के बाद हस्ताक्षर करने की बात कही, तो युवकों ने धक्के मारते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में प्रधान के कपड़े भी फट गए। वहीं, मारपीट का शोर मचने पर प्रधान की पत्नी व माता बाहर आईं और बीच-बचाव करने लगीं।

इस बीच मारपीट कर रहे युवकों ने प्रधान की पत्नी से भी धक्का मुक्की की।वहीं जब मारपीट होती देख जब आस पड़ोस के लोग इकट्ठे होने लगे, तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

प्रधान का कहना है कि करीब आधा दर्जन युवक घर के बाहर थे, जबकि 10 युवक घर से कुछ दूरी पर खड़े हुए थे। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ने मामले की पुष्टि करते बताया कि पुलिस ने लोअर बसाल के प्रधान की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...