हवन-यज्ञ के साथ 21वें सत्र का श्रीगणेश

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

नार्दन इंटरनेशनल एजुकेशन रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा )के प्रांगण में आज 3 अक्तूबर के दिन बीएड व डी एल एड के नए सत्र ( 2024- 26 )का आगाज हवन यज्ञ और मंत्रोचारण के साथ हुआ।

जिसमें नॉर्दन इंटरनेशनल के प्रबन्धक एच के चांद सैनी और चेयरमैन अंशुल सैनी सहित सभी सदस्यों ने अपनी भागीदारी देते हुए हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं। बीएड व डीएलएड के नए प्रशिक्षुओं के साथ पुराने बैच की प्रशिक्षु छात्राओं ने भी हवन में आहुतियां दी।

हवन यज्ञ के उपरांत छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यकम के तहत गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें रिटायर्ड प्रिंसिपल डा अजय लखनपाल ने मुख्य अतिथि और मुख्यवक्ता के रूप में शिरकत की। कॉलेज पधारने पर डायरेक्टर शालिनी सैनी ने उनका पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया।

कार्यकम के शुरुआत में लखनपाल ने सर्वप्रथम अपने संबोधन में नए प्रशिक्षु छात्राओं का स्वागत किया तथा कहा कि अगर आपको जीवन में सफलता हासिल करनी है तो आपको अपना लक्ष्य बड़ा रखना होगा।बिना लक्ष्य के कभी भी उन्नति हासिल नहीं की जा सकती।

उन्होंने स्वयं के विद्यार्थी जीवन को अपने व्याख्यान से जोड़ते हुए, जीवन में मूल्यों को अपनाते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आगे छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने अपने अध्यापन काल के सभी अनुभवों को सांझा करते हुए अध्यापक के गुणों और कर्तव्यों को विस्तारपूर्वक समझाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...