हर किसी को भा गया अनीता गुलेरिया का नया गाना ” हिमाचले दा नज़ारा “

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

हाल ही में हिमाचल दिवस के शुभावसर पर मुस्कान रिकार्ड्स के बैनर तले एक बहुत ही मधुर हिमाचली गाने ‘ हिमाचले दा नज़ारा ‘ को यू ट्यूब पर रिलीज़ किया गया।

इस हिमाचली गाने को अपनी सुरमई आवाज़ से सजाया है हिमाचल प्रदेश की जानी मानी गायिका अनीता गुलेरिया ने । अनीता गुलेरिया काँगड़ा के ज्वाली से सम्बंध रखती हैं और इससे पहले भी कई गाने गा चुकी हैं ।

इस गाने के बोल लिखे हैं हिमाचल के प्रसिद्ध साहित्यकार और गीतकार सुरेश कौंडल जी ने और संगीत से सजाया है संदीप गौरव ने ।

हिमाचल प्रदेश के परिदृश्यों, वहां की संस्कृति, प्रकृतिक संरचनाओं , देवी देवताओं , वहां के रहन सहन का सुंदर व्याख्यान करता ये गाना, दिल को छू लेने और मंत्रमुग्ध कर देने वाला है ।

इस गाने की वीडियोग्राफी की है जाने माने स्टूडियो मुस्कान स्टूडियो ने । गाने के निर्माता, निर्देशक व गीतकार सुरेश कौंडल जी ने बताया कि इस गाने में हिमाचल के कुछ रमणीय स्थलों जैसे , ज्वाली स्थित बाथू की लड़ी और मस्तगढ़ ,धर्मशाला के खडोता गांव तथा अघांज्जर महादेव मंदिर ,मनाली , आदि में इस गाने को फिल्माया गया है ।

वीडियो तमन्ना कल्पना ठाकुर , अनीता गुलेरिया , राकेश शास्त्री, बंटी , आदि ने इस गाने में अभिनय किया है ।उन्होंने बताया कि यह गाना हिमाचले डें नज़ारा आज तक की उनकी बेहतरीन प्रोडक्शन्स में से एक है ।

उन्होंने इस गाने को बनवाने के लिए विनोद भारद्वाज , काँगड़ा के नामी स्टूडियो ‘मुस्कान स्टूडियो’ ज्वाली और संगीतकार गौरव शहज़ादा , रुचिका , मनदीप बाहड़ी आदि का विशेष रूप से धन्यवाद दिया है ।

आशा है आप को भी यह गाना बहुत पसंद आएगा । पूरा गाना देखने और सुनने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करिये ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...