हरियाणा से शिमला घूमने आई 17 वर्षीय नाबालिग के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

राजधानी शिमला में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार से शिमला घूमने आई 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म कर दिया। शहर के एक निजी होटल में इस घटना को अंजाम दिया गया।

शिमला, जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार से शिमला घूमने आई 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म कर दिया। शहर के एक निजी होटल में इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पटेल नगर निवासी चंद्रा लॉक कॉलोनी जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बीते 15 जुलाई को वह अपने चाचा के साथ शिमला आई। दोनों यहां के एक होटल में ठहरे थे। जहां चाचा ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने इस घटना को शिकायत पुलिस में की। सदर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...