हरियाणा में इलेक्शन ड्यूटी के लिए जा रहे सिरमौर के होमगार्ड की मौत, इस वजह से गई जान

--Advertisement--

हरियाणा में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे सिरमौर के होमगार्ड की मौत, होम गार्ड की दिल के दौरे से गई जान, मृतक जवान का नाम हुक्म शर्मा था

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हरियाणा में छठे चरण के होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश सहित जिला सिरमौर के 448 होमगार्ड जवान ड्यूटी के लिए मंगलवार को रवाना हुए। हरियाणा रोडवेज की 10 बसें मंगलवार सुबह ही होमगार्ड जवानों को लेने के लिए नाहन के चंबा ग्राउंड पहुंच चुकी थी।

इसी दौरान जिला सिरमौर के 448 जवान भी ड्यूटी के लिए चंबा ग्राउंड में अपनी एंट्री करवा रहे थे। जवान भी एक-एक कर हरियाणा रोडवेज की बसों में चढ़ रहे थे।

इसी दौरान करीब 12:24 बजे पर पांवटा साहिब होम गार्ड कंपनी के जवान हुक्म शर्मा बेल्ट नंबर 425 को बस में चढ़ने से पहले ग्राउंड में अचानक हार्ट अटैक पड़ गया।

मौके पर होमगार्ड के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हरियाणा रोडवेज की बस में हुक्म शर्मा को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने हुक्म शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

सिरमौर होमगार्ड कमांडेंट तोताराम शर्मा के बोल

उधर जिला सिरमौर होमगार्ड कमांडेंट तोताराम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हुक्म शर्मा, पुत्र पातीराम शर्मा, निवासी पातलियों, डाकघर बातामंडी पांवटा साहिब एक बेहतरीन अनुशासित जवान था, जो कि अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करता था।

प्रदेश सरकार तथा होमगार्ड की ओर से जो भी राहत राशि होगी, वह दस्तावेज पूरा करने के बाद जारी कर दी जाएगी।फौरी राहत के तौर पर बुधवार को होने वाले अंतिम संस्कार से पहले उसके परिवार को पांच हजार रुपए संस्कार के लिए दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...