हरियाणा की नई सरकार को विक्रमादित्य सिंह ने दी बधाई, कांग्रेस की हार पर मंथन करेगा हाईकमान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने और नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर विक्रमादित्य सिंह ने नई सरकार को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव से कांग्रेस को बहुमत की उम्मीद थी लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए। चुनाव में कहां खामियां रही इसको लेकर पार्टी का हरियाणा यूनिट और पार्टी हाईकमान मंथन करेगा।

यह बात विक्रमादित्य सिंह ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में शिमला ग्रामीण द्वारा उनके जन्मदिन पर आयोजित समारोह के दौरान कही।विक्रमादित्य सिंह ने उम्मीद जताते हुआ कहा कि हरियाणा की नई सरकार हिमाचल और हरियाणा के आंतरिक मसलों पर प्रदेश के साथ मिलकर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए दोनों प्रदेशों के हितों के लिए काम करेगी।

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने उनके जन्मदिन पर आयोजित समारोह के लिए शिमला ग्रामीण और प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास करना उनका दायित्व है, जिसके लिए वह लगातार केंद्र से भी सहयोग लाने का प्रयास कर रहे है। केंद्र सरकार भी भरपूर मदद कर रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संयोग से उनके जन्मदिन पर केंद्र से एक बड़ा तोहफा प्रदेश को मिलने वाला है। केंद्र से मदद आने की जानकारी उन्हें मिली है। आधिकारिक पुष्टि होते हुए इसकी जानकारी साझा की जाएगी।

विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर राजीव भवन में आज प्रदेशभर से आये उनके सैंकड़ो समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष नंद लाल,सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा,ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा,पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजीवी लाल कश्यप, कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम,रमेश ठाकुर,रमेश चौहान, सुरेंद्र सेठी,कांग्रेस महासचिव दवेंद्र बुशहरी,यशपाल तनाइक,महेंद्र स्तान सोनिया चौहान,चंद्र शेखर, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण गोपाल शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका,एनएसयूआई अध्यक्ष अभिनंदन टोनी, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,राजेश वर्मा ,अमित भरमौरी,विकास कालटा, वेद प्रकाश शर्मा ,तरुण पाठक ,दीपक खुराना,शिमला नगर निगम के पार्षद मोनिका भारद्वाज,दलीप थापा, किरण शर्मा के अतिरिक्त शिमला ग्रामीण के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के कार्यकर्ता व प्रदेशभर से आये पार्टी कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...