हरिपुर में खुला सरस्वती विद्या मंदिर कंप्यूटर सेंटर

--Advertisement--

गुलेरी डिग्री कॉलेज हरिपुर के प्रधानाचार्य राजीव रतन ने किया शुभारंभ।

देहरा – शिव गुलेरिया

हरिपुर बाजार में सरस्वती विद्या मंदिर कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ किया गया। हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फायर एंड सेफ्टी की नई ब्रांच 1 जुलाई को हरिपुर में खोली गई। इस शुभारंभ मौके पर चंद्रधर गुलेरी डिग्री कॉलेज हरिपुर के प्रिंसिपल डॉ राजीव रतन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

प्रबंधकों द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर इस नई कंप्यूटर ब्रांच का शुभारंभ किया।

कंप्यूटर सेंटर के संचालकों अनित धीमान और सचिन धीमान ने बताया क्षेत्र के बच्चों को घर द्वार तकनीकी शिक्षा संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी और रोजगार उपलब्ध करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही बताया कि यहां सभी बच्चों के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यहां कोर्स जैसे डीसीए एडीसीए पीजीडीसीए जावा जीएसटी अकाउंट टैली तथा अन्य कोर्स संस्थान द्वारा कौशल विकास विकास भत्ता से मान्यता प्राप्त है। शुरुआती दौर में 43 बच्चों के साथ यह सिक्योर शुरू हुआ है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जयपाल धीमान नवीन भारद्वाज सुरेंद्र ध्यान एडवोकेट मोनिका शर्मा संदीप कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने संचालकों को नई खुली ब्रांच के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विकास खण्ड कार्यालय रैत में सेनेटरी नेपकिन बैंडिंग मशीन स्थापित

शाहपुर - कोहली विकास खण्ड कार्यालय रैत में शुक्रवार को...

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित,...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को

हिमखबर डेस्क जिला व सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक...