हरिपुरधार में पैराग्लाइडिंग का टेस्ट, प्रदेश भर से पहुंचे अनुभवी पायलटों ने भरी उड़ान

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला के हरिपुरधार क्षेत्र में बडय़ालटा नामक स्थान पर अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी की अध्यक्षता में एरो स्पोट्र्स नियम 2004 के अधीन गठित तकनीकी कमेटी ने पैराग्लाइडिंग उड़ान का निरीक्षण किया।

इस कमेटी में सिरमौर जिला के जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा सहित बीड़ बिलिंग परागलाईडिंग एसोसिएशन के तकनीकी मुखिया और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पैराग्लाइडिंग पायलट ज्योति ठाकुर, बीड़ बिलिंग से पायलट रणजीत सिंह, राजकुमार और बिलासपुर के विशाल जस्सल के अलावा सोलंगनाला मनाली के पायलट दिनेश ठाकुर और धर्मेंद्र ठाकुर भी शामिल थे।

तकनीकी कमेटी के सामने सबसे पहले बीड़ बिलिंग से आए पायलट रणजीत सिंह ने सोलो यानि एकल उड़ान भरी। उसके पश्चात सोलंग नाला से आए पैरा पायलट दिनेश ठाकुर और धर्मेंद्र ठाकुर ने मानव हिल रिजॉर्ट बडय़ालटा के कमल शर्मा और मनोज कुमार को साथ लेकर टेंडम उड़ान भरी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...