हरिद्वार से लौट रही एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्‍कर, 43 यात्री थे सवार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग डिपो की हरिद्वार-चंडीगढ़-केलंग बस शनिवार रात को दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। शनिवार रात करीब 11:40 बजे पांवटा साहिब में एक ट्रक टक्कर मार के मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में बस चालक को काफी चोटें लगी हैं। कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें लगी थी। यह दुर्घटना पांवटा साहिब के अग्रसेन चौक पर हुई।

इस चौक पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बस को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को तुरंत पांवटा अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो ने अपनी बस भेजकर हरिद्वार से आ रहे यात्रियों को चंडीगढ़ तक भेजा। चंडीगढ़ से तीसरी बस में यात्रियों को केलंग रवाना किया गया।

हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग डिपो की एचपी 66ए-1577 बस अपने नियमित रूट पर शनिवार देर शाम को हरिद्वार से केलंग के लिए रवाना हुई थी, जिसे पांवटा साहिब में एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी।

इस हादसे में बस चालक मनजीत सिंह को चोटें आई हैं, जबकि बस में कंडक्टर अनिल कुमार था। इस बस में करीब 43 यात्री थे।

क्या कहते हैं अधिकारी

हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि जैसे ही पांवटा साहिब में एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।

नाहन से अपनी बस मौके पर भेजकर यात्रियों को चंडीगढ़ भिजवाया गया।चंडीगढ़ से केलंग डिपो की बस में यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया ड्राइवर व कंडक्टर की शिकायत पर बस को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार हुए ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...