हरसर स्कूल के प्रवक्ता ने पास की नेशनल रैफरी कैटेगरी वन की परीक्षा

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर के डीपीई शिवेन्द्र जम्वाल ने नेशनल रैफरी कैटेगरी वन की परीक्षा पास कर ली है। यह परीक्षा ज़िला काँगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दौरान सम्पकन्न हुई। जिसमें 3 रेफरी के कैटेगरी वन और 7 रेफरी ने कैटेगरी टू की परीक्षा पास की।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के निदेशक एवम अंतरराष्ट्रीय रैफरी प्रदीप शर्मा ने इस संधर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता के दौरान हुई इस परीक्षा में शिवेंद्र जम्वाल ने अच्छे रैंक के साथ परीक्षा पास की है। उन्होंने इस सफलता पर शिवेन्द्र जम्वाल को बधाई दी और आगामी जिम्मेदारी की निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिवेंद्र जम्वाल की इस उपलब्धि पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य व समस्त अध्यापक वर्ग तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बधाई दी तथा प्रसन्नता जताई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...