हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा जीते, जश्न का दौर शुरू

--Advertisement--

हमीरपुर में BJP के आशीष शर्मा की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी के ‘आंसू’ नहीं आए काम

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट में उपचुनाव को लेकर आए नतीजों के तहत भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा जीत गए हैं।आशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा को 1571 मतों से हरा दिया है।

बता दें कि 9 राऊंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को 26617 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा को 25184 वाेट मिले, जिसमें आशीष शर्मा 1433 वोटों से आगे रहे। इसके बाद बैलेट पेपर की गिनती में भी आशीष शर्मा को 138 वोटों की लीड मिली।

अशीष शर्मा ने हमीरपुर सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। 2022 में आशीष शर्मा ने निर्दलीय चुनाव जीता था और अब भाजपा की तरफ से चुनाव जीता है। उधर, भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर हमीरपुर में जश्न का दौर शुरू हो चुका है।

हमीरपुर विधानसभा सीट पर बीते कई दशक से चल रहा भाजपा का दबदबा कायम रहा है। अब तक यहां पर 11 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें कांग्रेस केवल एक बार ही चुनाव जीत पाई है। भाजपा को 9 बार जीत मिली है। एक बार इस सीट पर 1967 में जनसंघ का कब्जा यहां पर रहा था। कांग्रेस की अनीता वर्मा एक बार 2003 में चुनाव जीती थी।1967 में यहां पर पहली बार चुनाव हुए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...