हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 30 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें साढे 16 हजार रुपये से लेकर साढे 19 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोई भी युवा जो उपरोक्त योग्यता रखता है तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह हिमाचली स्थायी प्रमाण पत्र तथा अपने अन्य सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...