हमीरपुर में मिला 38 साल के चालक का शव, जहर खाकर की खुदकुशी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

बड़सर पंचायत के गलू गांवके रहने वाले विनोद कुमार ने जहर खा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पिछले 10 दिन से गायब था, और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

इससे पहले भी कई बार विनोद कुमार 10 -15 दिन के लिए गायब हो जाता था। उस समय परिवार ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस बार ज़ब विनोद कुमार गायब हुआ तो परिवार ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई।  उन्हें उम्मीद थी कि शायद पहले की तरह खुद घर आ जाए।

आपको बता दें की विनोद कुमार के परिवार में केवल उसकी मां है। विनोद कुमार 38 साल का था और पेशे से ड्राइवर का काम करता था।

डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने घटना की जनकारी देते हुए कहा पुलिस को सूचना मिली की गलू के पास बने सेल्फी पॉइंट से नीचे की तरफ एक शव पड़ा हुआ हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

शव के पास जहर की पूड़ियां बरामद हुई। जिससे यह लग रहा हैं कि व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया गया है और रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...