हमीरपुर में जेबीटी के 41 पदों को भरने के लिए छंटनी प्रक्रिया शुरू

--Advertisement--

Image

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में जेबीटी के 41 पदों को भरने के लिए छंटनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को कमीशन पास अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को चैक किया गया। जिन बीएड अभ्यार्थियों के पास जेबीटी टैट होगा उन्हें ही जॉब मिल पाएगी जबकि बिना जेबीटी…

हमीरपुर – अनिल कपलेश

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में जेबीटी के 41 पदों को भरने के लिए छंटनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को कमीशन पास अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को चैक किया गया। जिन बीएड अभ्यर्थियों के पास जेबीटी टैट होगा उन्हें ही जॉब मिल पाएगी जबकि बिना जेबीटी टैट अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर होना पड़ेगा।

बता दें कि वर्ष 2018 में जिन अभ्यर्थियों ने जेबीटी कमीशन पास किया था। उनकी 4 वर्षो बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जोकि कोर्ट में लटकी हुई थी। इसके चलते अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को कमीशन पास 39 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था जबकि 2 अभ्यर्थी पूर्व सैनिक कोटे से बुलाए गए थे।

संबंधित लोगों को सितम्बर माह के आखिर तक जिले के विभिन्न स्कूलों में ज्वाइनिंग दे दी जाएगी, ऐसे में स्कूलों में खाली पड़े पद जल्द ही भरने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि जिलाभर में जेबीटी के 256 पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...