हमीरपुर में अमृतपाल की तलाश; हर गाड़ी की चैकिंग; होटल, सराय, धर्मशाला में भी पुलिस की दबिश

--Advertisement--

जिला में प्रवेश करने वाली हर गाड़ी की चैकिंग; होटल, सराय, धर्मशाला में भी पुलिस की दबिश

हिमखबर – डेस्क

‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के फरार होने के बाद हिमाचल में भी पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सर्च आपरेशन चला रखा है। प्रदेश की सीमाओं पर जहां पहरा लगा हुआ है, वहीं जिलों में भी जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है।

इसी कड़ी में जिला हमीरपुर में भी पुलिस और खुफिया एजेंसिंयों ने सर्च आपरेशन चलाया हुआ है। जानकारों की माने तो जिला के अंदर प्रवेश करने वाली हर गाड़ी की नाकों पर चैकिंग की जा रही है, वहीं जिला के अंदर जो भी बड़े होटल, सरायं और अतिथि गृह हैं उनकी भी तलाशी ली जा रही है।

खासकर बड़सर में तो दिन-रात यह सर्च आपरेशन चला हुआ है। उपमंडल के दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में आजकल चैत्र मेले लगे हुए हैं। इन मेलों में ज्यादातर पंजाब से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

पंजाब से आने वाली गाडिय़ों की चैकिंग की जा रही है। पुलिस रात के समय भी विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं पर नाकाबंदी कर रही है। इस दौरान गाडिय़ों में बैठे लोगों के चेहरे भी देखे जा रहे हैं।

पुलिस इस बात को लेकर पूरी तरह अलर्ट है कि कहीं फरार हुआ व्यक्ति भेष बदलकर जिला में प्रवेश न कर जाए।

पांचों विधानसभा क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा

अमृतपाल के उत्तराखंड या महाराष्ट्र में छिपे होने का शक है, लेकिन फिर भी हिमाचल की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। दियोटसिद्ध में भी पुलिस व खुफिया एजेंसियों का कड़ा पहरा लगा हुआ है।

हमीरपुर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं पर पुलिस व खुफिया एजेंसियां निगरानी बनाए हुए हैं। रात के समय भी नाकाबंदी की जा रही है।

इस दौरान वाहनों में बैठे लोगों के चेहरे भी देखे जा रहे हैं, ताकि कहीं ऐसा न हो की फरार अमृतपाल भेष बदलकर प्रवेश कर जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...