हमीरपुर की रिजुल सिंह के सिर सजा ‘मिस हिमाचल’ का ताज

--Advertisement--

Image

‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इंवेट गोदरेज नंबर-वन ‘मिस हिमाचल 2021-22’ का ताज अपने नाम करने के बाद हमीरपुर की रिजुल सिंह। साथ हैं प्रतियोगिता की फर्स्ट रनरअप करसोग की दिव्या ठाकुर व सेकेंड रनरअप शिमला की महक मांटा

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इंवेट गोदरेज नंबर-वन ‘मिस हिमाचल 2021-22’ का ताज हमीरपुर की रिजुल सिंह के सिर पर सजा है। टांडा मेडिकल कालेज के सरदार शोभा सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह के ग्रैंड फिनाले में टॉप-20 फाइनलिस्टों में से हमीरपुर की रिजुल सिंह ने ब्यूटी विद ब्रेन का कमाल दिखाते हुए हिमाचल के सबसे बड़े मंच पर ताज अपने नाम किया।

वहीं मंडी के करसोग की दिव्या ठाकुर ने फर्स्ट रनरअप और शिमला की महक मांटा ने सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया। विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा होते ही तीनों विजेताओं पर उपहारों की बारिश होने शुरू हो गई।

‘मिस हिमाचल’ का खिताब जीतने वाली रिजुल सिंह को अर्नी यूनिवर्सिटी के मेगा उपहार के साथ एप्पल-13 प्रो, बुड्डामल ज्वैलर्स की ओर से ज्वेलरी, रोजा हर्बल से गिफ्ट और गोदरेज नंबर वन संग दर्जनों उपहार प्रदान किए गए। इसके अलावा फर्स्ट व सेकंेड रनरअप को भी दर्जनों पुरस्कारों से नवाजा गया।

मेगा इवेंट के ग्रैंड फिनाले का आगाज ‘दिव्य हिमाचल’ के ‘हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड’ समारोह के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ‘दिव्य हिमाचल’ के सीएमडी भानू धमीजा, प्रधान संपादक अनिल सोनी व समाचार संपादक संजय अवस्थी, सेलिब्रिटी जज फेमिना मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल, एलपस ब्यूटी ग्रुप की डायरेक्टर डा. भारती तनेजा व ‘दिव्य हिमाचल’ के मार्केटिगं वाइस पे्रजिडेंट व जज विपन खरबंदा ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

इसके बाद ‘मिस हिमाचल’ के ग्रैंड फिनाले में मंगलवार देर रात टॉप-20 फाइनलिस्ट में विभिन्न राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर टॉप-13 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिसमें सवाल-जवाब का दौर चला।

इसके बाद टॉप-6 का चयन किया गया, जिसमें बाद में सवाल-जवाब की कड़ी परीक्षा के चले दौर में विजेता व उप-विजेता सहित सेकंेड रनरअप को चुना गया। विजेता रिजुल सिंह के नाम की घोषणा होते ही समस्त सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा। सेलिब्रिटी गेस्ट मानसी सहगल,  ‘दिव्य हिमाचल’ के सीएमडी व प्रधान संपादक ने ताज सहित उपहार प्रदान कर  ‘मिस हिमाचल’ को नवाजा।

वहीं, फर्स्ट रनरअप दिव्या ठाकुर व सेकेंड रनरअप महक मांटा को फेमिना मिस इंडिया मानसी सहगल ने ताज पहनाकर पुरस्कार से सम्मानित किया।

फिनाले में हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी, राज्य की हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजी गई विभूतियां, प्रदेश के बेहतरीन कलाकार, पूर्व में मिस हिमाचल की विजेता रह चुकी युवतियां व ब्यूटी एंजेल, बुद्धिजीवी व विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के साथ-साथ मिस हिमाचल के स्पोंसर्ज भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...