हमीरपुर अस्पताल में चीरे-टांके और दूरबीन से छेद के बिना रसौली का ऑपरेशन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर के महिला एवं प्रसूति विभाग के डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक से एक महिला की बच्चेदानी की रसौली का ऑपरेशन करने में सफलता हासिल की है।

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि महिला एवं प्रसूति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. श्याम सूद और सहायक प्रोफेसर डॉ. मोनिका ठाकुर की टीम ने नॉन डिसेंट हिस्टेरेक्टॉमी तकनीक से यह ऑपरेशन किया है।

इस अत्याधुनिक तकनीकी में मरीज के पेट में कोई भी चीरा नहीं लगाया जाता है और न ही दूरबीन से पेट पर छेद करना पड़ता है। इस तकनीक से ऑपरेशन के बाद मरीज बहुत जल्दी ठीक होकर घर जा सकता है।

प्रधानाचार्य ने इस अत्याधुनिक तकनीक से सफलतापूर्वक ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कॉलेज प्रबंधन लगातार प्रयासरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...