हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में लगाया दो क्विंटल रोट का भोग

--Advertisement--

शिमला, 23 अप्रैल – नितिश पठानियां

हनुमान जयंती के अवसर  पर राजधानी के जाखू मंदिर में भव्य सजावट की गई है। फूलों की मालाओं से मंदिर के भीतर गर्भगृह की दीवारों और परिसर को सजाया गया।

हनुमान जयंती पर सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। 4:30 बजे प्रभु का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह सात बजे से हनुमान जी की आरती की गई। उसके बाद ही हनुमान जी को रोट, हलवे और भंडारे का भोग लगाया गया। इस बार हनुमान जी को दो क्विंटल के रोट का भोग लगाया गया है।

वहीं, सुबह 9:00 बजे हवन और 10:30 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। हनुमान जयंती पर श्रद्धालु सुबह 5 से रात 8 बजे तक हनुमान मंदिर जाखू में प्रभु के दर्शन कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...