हत्या के मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया चार दिन के पुलिस रिमांड पर

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत आने वाली सबसे बड़ी पंचायत जोगीपुर के वार्ड नंबर 5 व 6 से पांच युवको को हत्या के मामले के चलते 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार 14 अप्रैल को आरोपी अमन, आदित्य, कर्ण, अर्पित, अक्षय का किसी बात को लेकर राघव, सत्यम व उनकी माता उर्मिला पिता जोगिंदर कुमार जोकि नगर परिषद वार्ड नंबर 5 के रहने वाले हैं से झगड़ा हो गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार सत्यम, राघव व उनके माता पिता उक्त 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट करवाने हेतु पुलिस स्टेशन के लिए गए।

परंतु जैसे ही पीड़ित परिवार उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट करवाने के निकला उक्त पांचों आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों सहित पीड़ित परिवार को कांगड़ा के तहसील चौंक में रोक कर मार-पीट शुरू कर दी, जिसके चलते पीड़ित परिवार के सदस्य जोगिंदर कुमार को चोटें आयीं जिसके बाद दोनों पक्षों ने कांगड़ा पुलिस स्टेशन में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

उसके बाद पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों एवं पीड़ित परिवार का मेडिकल करवाया गया, पीड़ित परिवार के एक सदस्य जोगिंदर कुमार जिनको गम्भीर चोटें आयीं थीं कि तबियत बिगड़ते देख उनके घर वालों द्वारा टांडा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान जोगिंदर कुमार जोकि पीड़ित परिवार के सदस्य हैं ने 18 अप्रैल बीते मंगलवार को दम तोड़ दिया।

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कांगड़ा थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है । जिसके बाद उक्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया है, पुलिस मामले की तपतीश में जुटी हुई है और मामले की पूरी जांच करने के बाद उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...