
बद्दी, सुभाष चंदेल
पुलिस जिला बद्दी के तहत 2 दिनों में दूसरा मर्डर हो गया है। बरोटीवाला थाना के तहत जोड़ी जांगन चड़ियार के पास जंगल में झाड़ियों में बिहार निवासी करीब 25 वर्षीय युवक की लाश बरामद की गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीरज उर्फ अर्जुन सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी बाखरिया जिला भोजपुर बिहार सड़क के काम में लगा था और 21 अपैल से गायब था और उसकी लाश जोड़ी जांगन चड़ियार के पास जंगल में झाड़ियों में मिली।
थाना प्रभारी बरोटीवाला एमएस चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर जांच चल रही है।
