
सिहुंता, भूषण गुरुंग
तहसील सिहुंता के तहत आने वाला थकोली-मदराला-डूंगरु सड़क मार्ग का कार्य धीमी गति से चलने के कारण लोगो मे लोकनिर्माण विभाग के प्रति काफी रोष पनपने लगा है। जानकारी देते हुए यहां के उप प्रधान शमशेर सिंह राणा और स्थानीय लोग अशोक शर्मा,और अजय के मुताबिक लोकनिर्माण विभाग के लेट लतीफी और लापरवही के चलते यहाँ के तीन पंचायतो के हजारो लोगो को सड़क का काम न होने से आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। हालत ये है कि थकोली- मद राला – डूंगरु मार्ग का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से रुका पड़ा है। लेकिन विभाग लोकनिर्माण विभाग इस कार्य को काफी समय से शुद्ध लेना तो दूर देखने तक भी नहीं आती है।
छलाड़ा पंचायत के उपप्रधान शमशेर सिंह राणा का कहना है, कि ठेकेदार यहाँ अपना मर्जी का मालिक बना हुआ है। जब जी चाहता है काम शरू कर देता है। जब दिल करे काम बंद कर के चले जाते है। इन दिनो सड़क का काम पूरी तरह से रुका पड़ा है। जिस कारण लोगो को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना जेसी महामारी के बीच बजुर्गो और बच्चों को लाने ले जाने मे काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
ये सड़क तीन पंचायतो को जोड़ने का काम करती है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द सड़क का काम पूरा करने की मांग की है। इस सड़क का कार्य 2007 मे बनना शुरू हुआ था परंतु 14 साल बीत जाने के बाद भी आज तक अधूरा पड़ा है। रोड को सोलिंग तो हो चुका है। परंतु तारकोल ऒर ड्रेन औऱ ड़गो के काम अभी बाकी है।
जब इस बाबत लोकनिर्माण विभाग सिहुंता के सहायक अभियन्ता कल्याण भट्ट से बात कि तो उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिये एक करोड़ छतीस लाख रुपये सबीकृत किया है। जिसमें ब्रेस्ट बाल, तारकोल, और डंगो और नालियों का काम होना है।
उन्होंने ठेकेदार को पंद्रह दिन के भीतर काम करने का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि और लोगो से अपील की है कि जो भी सड़कों के पास जिसकी भी जमीन लगती है। वो नालियां बनाने के लिये थोड़ी थोड़ी जमीन दे दे ताकि सड़क का कार्य अच्छे ढंग से हो सके। यदि ये काम हो जाता है ।अकटूबर तक इस कार्य को पूरा कर दिया जायेगा ।
