स्व राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश कोटला पहुंचने पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयंम

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कोटला में पहुंचा। इस अवसर पर भारी संख्या में कोटला क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत प्रमुख कांग्रेसी नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने शोक संदेश में पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में विकास के मसीहा साबित हुए थे, उन्हीं के कुशल नेतृत्व में ही कोटला क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के विकास मसीहा थे। उन्होंने विकास का जो इतिहास रचा, वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर जिला कांगड़ा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रदीप वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,अखिल रैणा, मनमोहन, संसार सिंह संसारी, उत्तम चंद, कांशी राम, कमल किशोर, सुमीत महाजन, प्रदीप पठानियां, मेघराज जसवाल, राहुल शर्मा, कुलदीप, हनु भाटिया, सन्नी वर्मा, पवन शर्मा, अमित, लक्की, सूरज, गुलशन कुमार, प्रेम सिंह, दिनेश कुमार आदि ने फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...