स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

पधर, 31 मई – अजय सूर्या

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि आगामी 1 जून को होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर 30 -द्रंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

इसी के अंतर्गत (स्वीप) टीम के द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जाकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी के तहत नोडल अधिकारी डॉ० कल्याण चंद मंडोत्ररा की अध्यक्षता मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरटखोट, झटिगरी, उरला और टिक्कन झा टिंगरी थरटखोट बुथ में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर मे लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाने के लिए स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान का महत्व समझाय गया। प्रशासन के द्वारा तैयार आगामी लोकसभा चुनाव 1 जून को मतदान के लिए निमंत्रण पत्र को स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल और स्थानीय जनता को दिए गए।

इस दौरान के बच्चों के लिए नारा लेखन और पेटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। उन्होंने कहा कि मत प्रतिशत बढ़ाने में युवा एवं नए मतदाताओं की अहम भूमिका है। ऐसे में सभी युवा मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही समाज के दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का भी आग्रह किया।

शिवर में बच्चों के द्वारा 1 जून को मतदान करने के लिए निमंत्रण पत्र भी तैयार किए गए जो वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को देगे शिविर मे सभी मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव, स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर मतदान करने का भी आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मतदान में भाग लेने के लिए सभी उपस्थित को प्रशिक्षु अध्यापकों को शपथ भी दिलाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...