स्वीप के तहत एसडीएम कांगड़ा ने किया शरण कॉलेज में गतिविधियों का ब्यौरा

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (काँगड़ा) में एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल के निर्देशानुसार स्वीप नोडल अधिकारी लेखराज के सौजन्य से 15 अप्रैल से 22 तक मतदान जागरूकता सप्ताह मनाया गया था। जिसके तहत आम जनता को मतदान के महत्व से अवगत करवाया गया।

आज शरण कॉलेज के प्रांगण में उन गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ नोडल अधिकारी लेखराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर और डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना से हुई।

तत्पश्चात छात्राओं ने मतदान जागरूकता पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर वोट के महत्व की जानकारी दी। उसके उपरांत कॉलेज हेड गर्ल योगीशा ने मतदान शपथ दिलवाई।

एसडीएम कांगड़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान क्या है और साधारण जन को किस प्रकार अपने मतदान का सही प्रयोग करना है ,इस जानकारी से सबको अवगत करवाया। चुनाव जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने लोगों को सही मतदान करने और सही उम्मीदवार चुनने के लिए प्रेरित किया।

गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही छात्राओं को एस डी एम कांगड़ा ने स्मृति चिन्ह देकर नवाजा। प्रिंसिपल डॉ सुमन शर्मा ने भी इस जागरूक अभियान में बढ़चढ़कर भाग लिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुमन शर्मा, कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी, कॉलेज स्टॉफ और प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...