स्वास्थ्य विभाग समोट का कारनामा, गर्भवती महिला को दे दी गलत तथा एक्सपाइरी दबाई

--Advertisement--

Image

एक बार फिर सवालों के घेरे में जिला चम्बा के स्वास्थ्य विभाग का समोट संस्थान, गर्भवती महिला को दे दी गलत तथा एक्सपाइरी दबाई, तबीयत बिगड़ने पर समोट होस्पिटल में जाकर लिया ट्रीटमेंट, पीड़िता के भाई दीपक कुमार ने हिमाचल सरकार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा से की ऑनलाइन शिकायत ।

सिहुन्ता – अनिल संबियाल

जिला चम्बा के स्वास्थ्य विभाग के रैफरल हस्पताल समोट में लापरवाही का एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है । दिनांक 14 सितम्बर 2022 को उषा देवी जो कि दो महीने की गर्भवती महिला थी । रूटीन चेकअप करवाने समोट हॉस्पीटल में गई । डॉक्टर से चैकअप करवाने के बाद सरकारी डिस्पेन्सरी से दबाई लेकर अपने घर चली गई ।

दबाई खाने के बाद जैसे ही तबीयत बिगड़ी तो दबाई चैक करने पर पता चला कि एक तो यह दबाई एक्सपायरी है और दूसरा पर्ची पर जो दबाई डॉक्टर ने लिखी थी उसकी जगह डिस्पेन्सरी में बैठी नर्स ने कोई और ही दबाई दे दी थी ।
गनीमत यह रही कि समोट हॉस्पीटल पहुंचने तक पीड़िता उषा देवी का गर्भपात वगेरा नहीं हुआ ।

पीड़िता के भाई दीपक कुमार ने जब इस बारे अगले दिन हॉस्पीटल जाकर संपर्क किया तो हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ गलत दबाई देने बाली नर्स को बचाता नजर आया । जिसकी दीपक कुमार ने ऑनलाइन शिकायत कर दी है । लेकिन तीन दिन बीत जाने तक विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्यवाही स्टाफ नर्स के खिलाफ नहीं की है |

क्या कहते है अधिकारी

इस सम्बंध में जब समोट के सीनियर डॉक्टर वीनीत से दुरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला हमारे ध्यान में है , संबंधित नर्स को एक्सप्लेनेशन कॉल कर दी गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...