स्वर्गीय जीएस बाली की जयंति पर यूथ कांग्रेस ने किया पौधारोपण

--Advertisement--

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंति पर यूथ कांग्रेस ने किया पौधारोपण।

हिमखबर डेस्क 

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की जयंति पर शनिवार को यूथ कांग्रेस द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु और कांगड़ा ब्लाक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष इशांत चौधरी सहित अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने बताया कि स्वर्गीय जीएस बाली की जयंति पर कांगड़ा की तहसील चौक पर लोगों को पौधे वितरित किए गए। वहीं बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा के परिसर में पौधारोपण किया गया।

पंकज कुमार पंकु ने कहा कि स्वगीय जीएस बाली भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते थे, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए यूथ कांग्रेस की ओर से उनकी जयंति पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से हर साल कम से कम एक पौधा लगाने का आहवान किया। साथ ही समाज को अधिक से अधिक पौधारोपण हेतू पे्रेरित करने की बात कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...