“स्मृति ईरानी” को सिंड्रेला ईरानी कहने पर भड़क गए हैं CM साहब : अलका लांबा

--Advertisement--

Image

मंडी, 19 सितंबर – डॉली चौहान

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा का कहना है कि कांग्रेस का तंबू उखड़ जाने की बात कर रही भाजपा का तंबू उखाड़ने का मन प्रदेश की जनता से बना लिया है।

यह बात उन्होंने सोमवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। अलका लांबा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के तंबू को पूरी तरह से उखाड़ देंगे।

अल्का ने कहा कि उन्होंने स्मृति ईरानी को सिंड्रेला ईरानी कहा तो इस बात पर सीएम जयराम ठाकुर भड़क गए। जो महंगाई भाजपा के लिए कभी डायन थी वही महंगाई आज भाजपा के लिए डार्लिंग बन गई है। देश की तरह की प्रदेश की महिलाएं भी भाजपा सरकार की महंगाई वाली नीतियों से तंग आ चुकी हैं।
उज्जवला योजना के तहत जिन महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए वे महिलाएं आज उस सिलेंडर को रिफिल नहीं करवा पा रही हैं और इस बात को खुद स्मृति ईरानी ने संसद में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में स्मृति ईरानी का जो कार्यक्रम हुआ उससे महिलाओं ने किनारा कर दिया था।
अलका लांबा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में सरकारी पैसों दुरुपयोग कर रही है। इन कार्यक्रमों में कहीं पर भी न तो आजादी में योगदान देने वालों को बुलाया जा रहा है और न ही हिमाचल निर्माण में योगदान देने वालों को।
सारा कार्यक्रम भाजपा का प्रचार करने के लिए चलाया गया है। लेकिन ये प्रचार भी लोग समझ गए हैं और डबल इंजन की सरकार को जल्द ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...