स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रैहन के बंटी भड़वाल ने जीता रजत पदक

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांगड़ा जिला के रैत (शाहपुर) में हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीबी फिटनेस सेंटर रैहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए।

सेंटर के संचालक बंटी भड़वाल ने 66 किलोग्राम भार वर्ग बैंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर इलाके का नाम रोशन किया।

वहीं 53 किलोग्राम भार वर्ग ओवरआल पावर लिफ्टिंग में विशाल कुमार ने रजत पदक तथा 59 किलोग्राम भार वर्ग ओवरआल पावर लिफ्टिंग में अभ्य शर्मा ने कांस्य पदक जीता कर इलाके का नाम रोशन किया।

बंटी भड़वाल इससे पूर्व राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर बैंच प्रेस स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। बीबी फिटनेस सेंटर रैहण के संचालक बंटी भड़वाल ने शानदार प्रदर्शन करने के लिए पदक विजेताओं को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...