चम्बा – भूषण गुरुंग
चुनाव आयोग द्वारा मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए कई जागरूकता अभियान शुरू किए हैं इसी मिशन के तहत चुनाव आयोग हिमाचल द्वारा स्टेट आइकॉन से सम्मानित श्री जसप्रीत पाल जो कि साईकिल पर चल कर पूरे हिमाचल में मतदान जागरूकता बढ़ रहे हैं उन्होंने भट्टियात में नए मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया।
स्वीप नोडल अधिकारी भट्टियात आकाशदीप शर्मा ने बताया कि स्टेट आइकॉन जसप्रीत जी अपने साथी सायरस मोहन के साथ मिलकर 3 दिन पहले मंडी से चले और कांगड़ा होते हुए भट्टियात से चम्बा में प्रवेश किया। इनके स्वागत में गरनोटा आई टी आई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आई टी आई के छात्रों से स्टेट आइकॉन ने बात की तथा मतदान के महत्व को समझाया।
तहसीलदार सिहुंता सुरेंद्र चौधरी व आई टी आई प्रधानाचार्य मनीष राणा ने स्टेट आइकॉन जसप्रीत पाल व उनके साथी सायरस मोहन को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया। स्वीप टीम डॉ आकाशदीप, बलवान सिंह, बरयाम सिंह द्वारा स्वीप द्वारा जनवरी से मई तक कि गयी सभी गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।
स्टेट आइकॉन जसप्रीत पाल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्हें मतदान के महत्व को समझाया तथा अपने मिशन को भी युवा मतदाताओं के साथ साँझा किया गया। उन्होंने बताया कि उनका ये साईकल पर सफर दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन जो कि तशीगंग काजा में है वंहा से होते हुए पूरे हिमाचल से होकर गुजरा है।
मूलतः मंडी से सम्बद्ध रखने वाले जसप्रीत पाल का लक्ष्य पूरे हिमाचल को मतदान के लिए प्रेरित करना है ताकि हम अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। इस मौके पर स्वीप टीम, गरनोटा आई टी आई स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

