स्टाफ की कमी से जूझ रहा नगर निगम धर्मशाला, प्रभावित हो रहे काम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगर निगम धर्मशाला स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। स्टाफ की कमी के चलते समय पर स्थानीय लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं तथा एक-एक अधिकारी व कर्मचारी को अन्य अतिरिक्त कार्यों को भी संभालना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला में 137 पद स्वीकृत हैं तथा वर्तमान में 84 कर्मचारियों के जिम्मे ही निगम का काम चलाया जा रहा है। वर्तमान नगर निगम के पास एक अधिशासी अभियंता का पद है तथा इस पद को भी हिमुडा के अधिकारी को लाकर भरा गया है।

वहीं एस.डी.ओ. के 2 पद स्वीकृत हैं और दोनों ही पद वर्तमान में खाली पड़े हैं। वहीं नगर निगम के 17 वार्डों के कामों को 2 ही जे.ई. देख रहे हैं, जबकि नगर निगम को लगभग 10 जे.ई. की जरूरत है।

वहीं इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर इन स्वीकृत पदों को जल्द से जल्द भरने की गुहार लगाई है। निगम ने 7 जे.ई., एक रैगुलर एक्सियन, 2 एस.डी.ओ.के साथ-साथ अकाऊंटैंट और डाटा एंट्री ऑप्रेटरों आदि के पदों को भरने को कहा है, ताकि अतिरिक्त काम कर रहे कर्मचारी का भार कम हो सके और स्थानीय लोगों के कार्यों को भी तय समय सीमा में किया जा सके।

स्टाफ की कमी नगर निगम में चल रही है। एक अधिकारी के पास 10 काम दिए गए हैं। चलते लोगों के कार्यों में देरी इसके हो रही है। सरकार को लिखा गया है तथा जल्द से जल्द पदों को भरने के लिए कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...