स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन, 112 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

--Advertisement--

स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन, 112 स्वयंसेवकों ने लिया भाग।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा, जिला बिलासपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर द्वारा किया गया।

यह विशेष शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता रूप लाल और प्रवक्ता आशा ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय भवन के चारों ओर सफाई अभियान चलाते हुए झाड़ियों, पॉलिथीन और कचरे को हटाया तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं और उनके अंदर सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करते हैं।

उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और समाज के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित करें।

एनएसएस प्रभारी रूप लाल और आशा ठाकुर ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवकों को समाज सेवा, सड़क सुरक्षा तथा नशे की बुराइयों से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे समाज सेवा में सक्रिय रूप से भाग लें और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

इस शिविर में कुल 112 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जो उनकी एनएसएस के प्रति समर्पण भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक और प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...