स्कूल प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची जारी करने के लिए प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक संघ ने उठाई मांग

--Advertisement--

 ज्वाली – शिबू ठाकुर

हेडमास्टर एवं प्रिंसिपल ऑफिसर कैडर एसोसिएशन ने सरकार द्वारा पांच मुख्य अध्यापकों को पद्दोन्नत करने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

संघ के जिलाध्यक्ष कांगड़ा हरबन्त सिंह महासचिव धनश्याम दास ने व्यान जारी करते हुए कहा कि उनके संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री ,शिक्षामंत्री एवं शिक्षा सचिव से मांग रखी थी कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में प्रधानाचार्य के 300 से अधिक खाली चल रहे पदों को छात्र हित में शीघ्र भरा जाये।

परन्तु कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के कारण उन पांच मुख्याध्यापकों को ही पद्दोन्नत किया जो ३० अप्रैल को सेवानिवृत होने थे। संघ इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता है।

संघ ने मांग की है कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में प्रधानाचार्य के शेष खाली पदों पर स्कूल प्रधानाचार्य पद्दोन्नति सूची भी कोड ऑफ कंडक्ट के उपरांत शीघ्र जारी की जाए। संघ यह भी मांग करता है कि प्रधानाचार्य पद्दोन्नति सूची में 30 अप्रैल 2023 तक प्रधानाचार्य की कुल रिक्तियों को इसमें सम्मिलित किया जाये ताकि अधिक से अधिक मुख्याध्यापक इस पद्दोन्नति सूचि से लाभान्वित हो। सकें।

संघ यह मांग भी करता है की प्रधानाचार्य पद्दोन्नति कोटे से किसी प्रकार की छेडछाड़ ना की जाये क्योंकि इसके साथ मुख्याध्यापकों और 26000 से अधिक प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों का भविष्य जुड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...