स्कूल की छत से गिरा 11 साल का बच्चा, टूटी बाजू

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट – 2 मई, हमीरपुर

नादौन उपमंडल के सीनियर सैकेंडरी स्कूल गौना में एक 11 साल का बच्चा स्कूल की छत से गिर गया। जिससे उसकी बाजू टूट गई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सराहां रायपुर का मूल निवासी सोनू कुमार पुत्र सुनील कुमार गौना में अपने माता-पिता के साथ रहता है।

सोमवार को आधी छुट्टी के दौरान वह छत पर था। अचानक उसका सिर चकरा गया, जिससे वह छत से गिर गया और उसकी बाजू टूट गई। बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नादौन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रैफर कर दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नादौन कुलदीप सिंह ने बताया कि खबर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने बच्चे व अन्य संबंधित के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...