स्कूली छात्रा से रेप, अस्पताल में दाखिल है पीड़िता, कालाअंब का रहने वाला 19 साल का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नाहन, 14 सितंबर – नरेश कुमार राधे

शहर में 16 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शहर की रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक कालाअंब के खैरी क्षेत्र का रहने वाला है। वारदात के बाद पीड़िता को हालत ठीक न होने पर अस्पताल पहुंचाया गया, फ़िलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।
शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपी ने रानी ताल के समीप मकान किराए पर लिया हुआ था, वो कभी कभार यहां आया करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लिहाजा इस घटना से जुड़े तथ्य बाद में ही सामने आएंगे, लेकिन यह पता चला है कि पीड़िता को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था, मेडिकल कॉलेज से ही पुलिस को दुराचार की इस घटना के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को रवाना कर दिया अन्यथा आरोपी के फरार होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...