स्कूटर पर जा रहे व्यक्ति की जेब में फटा मोबाइल, मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जनपद के मुख्य बस अड्डे के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्कूटर पर जा रहे मंडी के एक व्यक्ति की जेब में मोबाइल फट गया।

मोबाइल फटते ही व्यक्ति के कपड़ों में आग लग गई। बस अड्डे के बाहर एकाएक हुई इस घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के सौली खड्ड औद्योगिक एरिया में रहने वाले कमलेश गोयल बस स्टैंड से अपने घर की ओर जाने के लिए निकले। जैसे ही वे बस अड्डे के निकासी द्वार के पास पहुंचे तो उनकी जेब में जोर से धमाका हुआ और पेंट में आग लग गई।

वह जोर से चिल्लाए और स्कूटर को एक तरफ फेंक कर, पुलिस बूथ में घुस गए। बूथ में घुसते ही कमलेश ने अपनी पेंट उतार कर जेब से जलता हुआ मोबाइल निकाल कर बाहर फेंका।

कमलेश गोयल ने बताया कि वहां उस समय ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी ने बेहद तत्परता दिखाकर उसकी मदद की। कमलेश ने बताया कि पेंट का कपड़ा जलने से उनकी टांग भी झुलस गई।

कमलेश ने बताया कि यह फोन रेडमी कंपनी का है, जो दो साल पहले लिया था। एक दम से मोबाइल के गर्म होने तथा आग लगने से वह बुरी तरह से घबरा गए। पुलिसकर्मी की मदद से कमलेश गोयल ने अपने को संभाला और बाद में स्कूटर लेकर घर पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...