सोलन : 24 घंटों में खाकी ने दबोचा नालागढ़ में हुए डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ पुलिस ने 24 घंटे से भी कम वक्त में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है। पंजाब के सगे भाईयों को बीती शाम नालागढ़-रामशहर मार्ग पर दरगाह के नजदीक मौत के घाट उतारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। इसमें पंजाब के ही तीन युवक संलिप्त थे।

मुख्य आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर के देसलपुर के रहने वाले इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदा के तौर पर हुई है। ऐसी भी उम्मीद की जा रही है कि दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचा देगी।

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात को क्रैक करने के लिए पुलिस की तीन तकनीकी टीमें कार्य में जुटी हुई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब की तरफ भाग गए थे। पुलिस को बद्दी-बरोटीवाला व नालागढ़ इलाकों में सीसी फुटेज से भी मदद मिली।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि तीन युवकों द्वारा पंजाब के नकोदर के रहने वाले सगे भाईयों वरुण व कुणाल की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को मौके पर भाई जख्मी हालत में मिले थे। अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

वारदात में पुलिस ने आईपीसी (IPC) की धारा-302 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया था। बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...