सोलन सेब मंडी के आढ़तियों से ठगी, 1 करोड़ से अधिक का सेब लेकर व्यापारी फरार

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सोलन सेब मंडी के आढ़तियों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक सेब व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रूप लाल निवासी बाईपास कथैड जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह सेब मंडी के शैड नंबर-33 में सेब आढ़ती का काम करता है।

पिछले 2 महीने से जैड (अब्दुल्ला अहमद) निवासी सूरत बलिया व्यापारी के तौर पर सेब मंडी में काम कर रहा था। वह दुकानदारों को पार्ट पेमैंट भी कर रहा था।

सेब मंडी में 10-12 दुकानों के आढ़तियों से करीब 1 करोड़ 80 हजार रुपए का सेब लेने के बाद अब वह बिना बताए फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...