सोलन की डॉ राशि गुप्ता ने INI-CET की परीक्षा में पाया 338 वां रैंक, हिमाचल में अव्वल

--Advertisement--

सोलन, 29 मई – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के सोलन जनपद के अर्की की रहने वाली बेटी डॉ राशि गुप्ता ने INI-CET (Institute of National Importance Combined Entrance Test) की परीक्षा में देश भर में 338 वां रैंक लेकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। डॉ राशि गुप्ता INI-CET की परीक्षा में हिमाचल की “सिरमौर” बनी है।

सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक पिता राजेश गुप्ता ने बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था। बेटी ने भी पिता के सपनों को पंख लगाए और पहले एमबीबीएस की परीक्षा को पास किया। इसके बाद INI-CET की परीक्षा में अपनी काबिलियत का परचम लहराया।

बता दें कि यह परीक्षा एमबीबीएस पास करने के पश्चात एमडी के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा को पास करने वाले डॉक्टर्स को देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों जैसे एम्स,पीजीआई,जेआईपीएमईआर पुडुचेरी व एनआईएमएचएएनएस बेंगलुरु में प्रवेश मिलता है।

राशि ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक से 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। राशि के पिता राजेश गुप्ता सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक हैं जबकि माता गृहिणी हैं। उनके पिता ने बताया कि राशि का बचपन से ही चिकित्सक बनने का सपना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...