सोलधा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने पर सांसद किशन कपूर व विधायक अर्जुन ठाकुर का आभार व्यक्त किया

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम 

सोलधा पंचायत को सांसद द्वारा आदर्श पंचायत बनाने पर सांसद किशन कपूर व विधायक अर्जुन ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पंचायत प्रधान रबजेश कुमारी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि सांसद किशन कपूर ने सोलधा पंचायत को गोद लिया है । हमारी पंचायत हमेशा बीजेपी समर्थित रही है।

जिससे इसके विकास कार्य मे बाधाएं आती रही हैं । मगर अब हमारे लोकप्रिय विधायक अर्जुन ठाकुर की अगुवाई में सोलधा पंचायत विकास की ओर अग्रसर हुई है। शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होने जा रहा है । विधायक अर्जुन ठाकुर द्वारा 40 करोड रुपए का बजट जल शक्ति मिशन के तहत प्रावधान किया है। और वार्ड नंबर 1 धार में सडक की सुविधा नहीं है । और लोग वहां से पलायन कर रहे हैं । और अब लोग पलायन छोड़कर वापिस वार्ड नंबर 1 में सुविधा मिलने पर जाएंगे ।और अब सोलधा पंचायत दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी दल के लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है । कि सोलधा पंचायत को क्यों आदर्श ग्राम योजना के तहत लिया। उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कितने साल आपकी सरकार वो जनप्रतिनिधि रहे। उन्होंने इस पंचायत की ओर कितना ध्यान दिया। उन्होंने आगाह किया कि विरोधी दल भ्रामक प्रचार को बंद किया करें । नहीं तो सोलधा ग्रामवासी कोई बड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर पंचायत प्रधान रबजेश कुमारी , बीडीसी सदस्य मोनिका राणा, वार्ड पंच प्रताप सिंह, चरण सिंह, लक्ष्मी देवी, दीक्षा, नीलम सरोती, मंडल अध्यक्ष ज्वाली उत्तम धीमान, बूथ अध्यक्ष जनक राज, प्रभारी जोगिंदर सिंह, दिनेश सिंह, भूत पालक अशोक कुमार, वीएलए काशीराम, पूर्व प्रधानाचार्य कर्म सिंह जसवाल, देवराज, विजय कुमार, पूर्व प्रधान वीर सिंह, परसराम, चैन सिंह, तिलक राज, प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने सांसद किशन कपूर व अर्जुन ठाकुर का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...